पिंड्रा: भारतीय पहलवानों ने वियतनाम में जीते 9 पदक, वाराणसी लौटे टीम मैनेजर राम सेवक यादव का हुआ स्वागत
भारतीय कुश्ती टीम के मैनेजर रामसेवक यादव का शुक्रवार को वाराणसी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। वियतनाम में अंडर 23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के ऐतिहासिक सफलता के बाद वह वाराणसी लौटे थे। शुक्रवार की दोपहर वाराणसी पहुंचने पर हरहुआ क्षेत्र में जगह-जगह पर लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।