कोंडागांव: फरसगांव में बंजारा समाज ने मरीजों को फल वितरित कर मनाया 'विश्व बंजारा दिवस'
विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर बुधवार को फरसगांव ब्लॉक के बंजारा समाज द्वारा सर्वप्रथम समाज की आराध्य देवी मेरामां याड़ी एवं धर्मगुरु संत श्री सेवालाल महाराज जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें फल बांटे।