गिरिडीह: भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने टॉवर चौक सहित 6 चौराहों पर शीतल जल प्याऊ की व्यवस्था की
भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की ओर से शहरी क्षेत्र के टॉवर चौक समेत 6 मुख्य चौक-चौराहों पर शीतल जल प्याऊ की व्यवस्था की गई है। सोमवार को 2 बजे नगर निगम कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई। यहां ठेले वालों, स्कूली बच्चों, मजदूरों और राहगीरों को मुफ्त ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।