कोंडागांव: विश्रामपुरी में आयोजित MLA ट्रॉफी ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में कांकेर की टीम बनी विजेता, मिला ₹2 लाख नगद ईनाम
कोण्डागांव जिले के विश्रामपूरी में आयोजित MLA ट्राफी ऑल इंडिया ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शनिवार की शाम केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया.अंतिम मैच नागपुर (महाराष्ट्र) और कांकेर (छग) के बीच खेल गया, जिसमें कांकेर की टीम ने जीत हासिल किया.विजेता टीम कांकेर को 2 लाख ₹ और नागपूर को 1 लाख ₹ दिया गया.