सहारनपुर: शारदा नगर में पड़ोसी ने घर के बाहर खड़ी एक्टिवा तोड़ी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप, घटना का वीडियो हुआ वायरल
सहारनपुर के शारदा नगर मोहल्ले में पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक युवक ने घर के बाहर खड़ी एक्टिवा स्कूटर पर डंडों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे मोहल्ले में काफी देर तक हंगामा बना रहा।