लोहरदगा: खेलते समय सांप के काटने से किशोर घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
लोहरदगा जिले में कुत्ता और सांप काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी क्रम में एक ताजा मामला किस्को थाना क्षेत्र से सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ध्रुव मोड़ निवासी नफीस अंसारी का पुत्र जैद अंसारी घर के समीप खेलते हुए खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसे किसी अज्ञात सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल