गोविंदगढ़: अंजुमन शिक्षा विकास समिति रामगढ ने 57वां मायरा भात भरा, गरीब परिवार की दो बेटियों की शादी में की मदद
अंजुमन शिक्षा विकास समिति रामगढ़ के तत्वावधान में शनिवार को दोपहर दो बजे गोविंदगढ़ के हसनपुर गांव में गरीब परिवार की दो बेटियों की शादी में मायरा भात भरकर सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश की गई। समिति द्वारा मरहूम खुर्शीद खान की पत्नी विधवा हलीमा की बेटियों मुस्कान और जानिस्ता की शादी में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार 57वां मायरा भात भरा गया।