औरैया: कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक गेट के समीप नशे में ई रिक्शा चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर, बाल बाल बचा बच्चा
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक ई रिक्शा चालक नशे में अपना रिक्शा चलाते हुए राहगीरों को टक्कर मारने शुरू कर दी। वही ई रिक्शा चालक द्वारा एक बच्चे को भी टक्कर मारने का प्रयास किया गया। मगर इससे पहले ही वहां पर मौजूद लोगों द्वारा ई रिक्शा चालक को पकड़ लिया गया और उसकी धुनाई कर दी। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि ई रिक्शा चालक भयंकर नशे में था