रामपुर दाढ़ी गांव के युवक छोटू कुमार मेला देखने गए थे। जहां गांव के ही दो युवक ने पुरानी विवाद को लेकर लाठी डंटा से मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद छोटू कुमार जख्मी हालत में शनिवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत पुलिस को करते हुए गांव के ही राजा रजक और अमरजीत कुमार पर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।