देवबंद: कार्यकर्ता की चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद न होने से नाराज भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं का तल्हेडी पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन
बुधवार को संगठन के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तल्हेडी पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। संबोधित करते संगठन के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जिस पर पुलिस अंकुश नही लगा पा रही है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस किसान की चोरी हुई बाइक बरामद नही कर पाई है।