देवबंद: मानव अधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का देवबन्द में किया गया आयोजन
देवबंद के भायला रोड के निकट मानव अधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर अस्पताल के सौजन्य से एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 70 लोगों की निःशुल्क जांच की गई। शिविर का उद्घाटन अजय गांधी ने किया गया।