अररिया: अररिया कोर्ट स्टेशन पर सुविधाओं की कमी, अमृत भारत परियोजना के बावजूद यात्री परेशान
Araria, Araria | Jun 10, 2026 भले ही अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित करने का काम तेजी से चल रहा हो, लेकिन फिलहाल यात्रियों को यहां बुनियादी सुविधाएं भी नदारद नजर आ रही हैं। पूछताछ केंद्र न होने के कारण यात्री ट्रेनों की सही समय-सारणी और अन्य जानकारी हासिल करने में भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।