बमोरी: सिरसी थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग किशोरी को पुलिस ने किया दस्तयाब, परिजनों से मिलाया
Bamori, Guna | May 12, 2026 उल्लेखनीय है कि दिनांक 02 मई 2026 को सिरसी थाने पर एक पिता की ओर से अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 27 अप्रैल 2026 की रात्रि में घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 28/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई ।