ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, बाइक बरामद
ऊँचाहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में पूरे बग्घा मजरे रामचन्द्रपुर निवासी हिमांशु सिंह व शिवम सिंह तथा इटौरा बुजुर्ग गाँव निवासी दीपनारायण पाठक को गिरफ्तार किया है।आरोपियों को गढ़ी बाबूगंज मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों के पास से चोरी हुई बाइक भी बरामद हुई है।बुधवार को उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।