आज विजयदशमी के शुभ अवसर पर मेरा झंडा मेरी शान अभियान टीम के सदस्य सुंदर जेटली, सन्नी मलिक भाई और जीतू भाई बिजली वाले के बहुमूल्य सहयोग से सेक्टर 1 की एक नंबर पुलिया से खंभों पर बेतरतीबा तरीके से लगाए गए 71 तिरंगे सम्मान पूर्वक संभाल लिए गए हैं! यहां खंभों पर तिरंगे लगे होने के कारण बिजली वाले और स्ट्रीट लाईट वाले भी काम करने में असहज महसूस कर रहे थे ! इन्हें अति शीघ्र सम्मान पूर्वक निष्पादन हेतु नोडल अधिकारी नगर निगम रोहतक को सौंपा जाएगा! इस दौरान लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ और सेक्टर 1 के निवासियों का भी बहुत सहयोग एवं आशीर्वाद मिला टीम के सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने भी 2 तिरंगे मौके पर टीम को सौंपे हैं! लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ से डॉक्टर जगदीश मलिक जी की तरफ से गाड़ी की सेवा दी गई! सभी का धन्यवाद!
Rohtak, Rohtak | Oct 20, 2026