बदायूं: चूना मंडी में मिले शव की पहचान जोशी मोहल्ले के टिंकू के रूप में हुई, युवक नशे का आदी था
Budaun, Budaun | Jun 30, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के जोशी मोहल्ला के रहने वाले 22 वर्षीय टिंकू पुत्र रोशन लाल नशे का आदी था और अक्सर नशा किया करता था। 27 तारीख को नशे की हालत में उसकी सदर कोतवाली क्षेत्र के चूना मंडी में मृत अवस्था में शव मिला ।तो पुलिस ने अज्ञात के रूप में उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया और उसकी शिनाख्त का शुरू कर दी।