गया टाउन सीडी ब्लॉक: कैदियों से सांठ गांठ और लापरवाही मामले में गया सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक सुदर्शन प्रसाद सिंह को किया गया निलंबित
बिहार सरकार के कारा एवं सुधार सेवाएं निदेशालय ने गया सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक सुदर्शन प्रसाद सिंह को निलंबित कर दिया है।जेल अधीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार उपाधीक्षक पर जेल नियमों की धज्जियां उड़ाने और अनुशासनहीनता के कई गंभीर आरोप है।एक बंदी से प्रतिबंधित सामग्री बरामद होने पर अधिक्षक के निर्देश के बाबजूद प्राथमिकी दर्ज कराने से साफ इंकार कर दिया था।