शामली: चोरी की 14 बाइकें बरामद होने के बाद शामली से दिल्ली और हरियाणा के लिए रवाना हुई पुलिस टीमें, एसपी ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | May 6, 2026 बुधवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के कैराना थाने की पुलिस ने चोरी की 14 बाइकों के साथ गिरोह के शातिर चोर लिलौन निवासी नदीम को गिरफ्तार किया है। एसपी NP सिंह ने बताया कि बरामद हुई 2 बाइकें शामली जिले से संबंधित हैं, जबकि अन्य पर दिल्ली और हरियाणा की नंबर प्लेट हैं, जिसके चलते टीमों को दिल्ली व हरियाणा के लिए रवाना किया गया है।