कसिया: चौराखास पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त के 08 लाख रुपये कीमत के पिकअप को किया जब्त
चौराखास थाने की पुलिस ने गैंगेस्टर एक के अभियुक्त द्वारा अवैधानिक रूप से अर्जित धन से खरीदी गई लगभग 08 लाख रुपये कीमत के पिकअप को जब्त किया है। चौराखास थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने पुलिस टीम के साथ गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त अलफाज सैफी पुत्र अजीज अंसारी निवासी करमैनी रामकोला थाना पटहेरवा 08 लाख रुपये की पिकअप को जब्त किया है।