कसिया: सरया बुजुर्ग में पागल सियार ने बुजुर्ग किसान पर हमला कर किया जख्मी, सीएचसी तमकुही में चल रहा इलाज
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव सरया बुजुर्ग में खेत देखने गये बुजुर्ग किसान पर सियार ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। किसान सीताराम उम्र 60 वर्ष निवासी सरया बुजुर्ग थाना तमकुहीराज दोपहर में अपना खेत देखने गये थे। इसी दौरान पागल सियार ने उनके ऊपर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। लहूलुहान किसान घर पहुँच तो परिजन उनकी स्थिति देख घबड़ा गये और अस्पताल ले गये।