लखीसराय: पीरी बाजार थाना क्षेत्र के चौकड़ा रामपुर में एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, सदर अस्पताल में हुआ उपचार
पीरी बाजार थाना क्षेत्र के चौकड़ा रामपुर गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया जिसे बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के चौकड़ा रामपुर निवासी जगदीश चंद्र दास के पुत्र राकेश चंद्र दास को इसी गांव के रहने वाले व्यक्ति के द्वारा मामूली विवाद को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया जिनका उपचार किया गया।