कटनी नगर: बजरंग नगर कैलवारा: गौ रक्षा कमांडो फोर्स की जिलाध्यक्ष ने घर के पाइप में फंसे चिड़िया के बच्चों को बचाया
शहर के केलवारा क्षेत्र बजरंग नगर में अंकित स्वर्णकार के घर में निस्तार के पानी के लिए डाली गई पाइपलाइन में चिड़िया टिटहरी के तीन बच्चे गिर गए जो की 42 घंटे से अधिक समय से पाइप में फंसे हुए थे सूचना मिलने पर गौ रक्षा कमांडो फोर्स की जिला अध्यक्ष अमीता श्रीवास आज शुक्रवार दोपहर 12:50 पर यहां अपनी टीम के साथ पहुंची और चिड़िया के बच्चों का सुरक्षित रस्क्यु किया।