लाचारों और गरीबों पर कार्यवाई और धन्नासेठों की पहरेदारी, पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बना वैष्णो फ्रूट संचालक
CM Madhya Pradesh Rajendra Shukla Collector Rewa Highlight ⊕ @followers Indian National Congress
रीवा। शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल जय स्तंभ चौक में संचालित वैष्णो फ्रूट की चर्चा गली गली जोरों पर है। जिसका कारण है दुकानदार की मनमानी और कथित रूप से 24 घंटे दुकान का संचालन, जबकि आम व्यक्ति के लिए शहर में दुकानों के खुलने और बंद होने के लिए बकायदा समय सीमा निर्धारित की गई है। लेकिन वैष्णो फल वाले के सामने सब नियम कायदे फेल होते साफ दिख रहे हैं। वहीं फल की आड़ में संचालक द्वारा रातभर डिस्पोजल और चखना बेचने का काम किया जा रहा है, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इसी के चलते आधी रात असामाजिक तत्वों का फल दुकान में जमाबड़ा देखने को मिलता है।
कहना गलत नहीं होगा की शायद पुलिस को किसी बड़ी घटना का इंतजार हैं। संबंधित मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली संदेहास्पद है। शहर में सामान्यतः अधिकांश दुकानें रात 10 से 11 बजे के बीच बंद हो जाती हैं। निर्धारित समय के बाद दुकान संचालित करने वाले छोटे व्यापारियों और ठेला संचालकों पर पुलिस द्वारा विधिवत चालानी कार्रवाई भी की जाती है।
लेकिन इन सबके विपरीत वैष्णो फ्रूट दुकान का देर रात तक खुले रहना और 24 घंटे लगातार संचालन, बड़े सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों के बीच यह चर्चा आम है कि आखिर किन कारणों से इस दुकान पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
अब बड़ा सवाल है की क्या नियम केवल छोटे और गरीब दुकानदारों के लिए ही लागू हैं❓️
और यदि कानून सभी के लिए समान है, तो उसका पालन भी समान रूप से क्यों नहीं कराया जा रहा❓️
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इस विषय को लेकर कई बार मीडिया में खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, लेकिन अब तक न तो किसी प्रकार की ठोस जांच देखने को मिली है और न ही प्रशासनिक कार्रवाई। छोटे व्यापारियों पर कार्यवाही का हंटर चलाने वाली पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी गंभीर सवाल पैदा कर रही है।
वहीं छोटे व्यापारियों की मानें तो फल वाला खुलेआम कहता सुनाई देता है की मैं डिप्टी सीएम का आदमी हूँ,रीवा में जो चाहूँगा वही होगा। हालांकि कभी कांग्रेस के राज में अधिकतर व्यापारी श्रीयुत के आदमी बने थे और आज भाजपा के राज में हर कोई शुक्ला जी का आदमी बना फिर रहा है। इसमें कितनी सच्चाई है यह तो ऊपर वाला जाने।
खैर संबंधित मामले में अब देखना होगा कि गरीबों पर चालान का हंटर चलाने वाली पुलिस और लाचारों पर अतिक्रमण की कार्रवाई करने वाला प्रशासन, इस मामले में भी अपना हंटर चलाएगा या फिर मामले के तूल पकड़ने का इंतजार करेगा।
#Rewa #RewaCity #RewaPolice #VindhyaNews #RewaUpdates #BagheliMedia #MadhyaPradesh #MPPolice #MPGov #JabalpurNews CorruptionExposed #JusticeForCommonMan #SystemFail #PublicSafety #BreakingNewsIndia #AdminAccountability #NewsAlert