एटा: रामलीला मैदान में अवैध खनन, एसडीएम सदर कार्यालय के पास सरकारी संपत्ति को चीर रहे माफिया का वीडियो वायरल
Etah, Etah | May 13, 2026 एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में खनन माफिया द्वारा अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। यह अवैध गतिविधि एसडीएम सदर कार्यालय और तहसील के ठीक पास सरकारी संपत्ति पर चल रही है।यह घटना जिला प्रशासन के लिए एक खुली चुनौती मानी जा रही है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के कड़े निर्देशों के बावजूद, खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं।