संपतचक: पटना सिटी के करमली चक वेयरहाउस में भीषण आग। 21 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू।
29 जून 2026 पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करमली चक स्थित एक वेयरहाउस गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में डालडा, रिफाइंड और सरसों तेल सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में 50 लाख रुपये से अधि