तिर्वा: खानपुर गांव में नाली विवाद के चलते दो पक्ष आमने-सामने, महिलाओं समेत कई घायल, 8 पर दर्ज हुआ मुकदमा
Tirwa, Kannauj | Jul 2, 2026 ठठिया (कन्नौज)। थाना ठठिया क्षेत्र के खानपुर में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ हो गई। घटना में दोनों पक्षों की महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना ठठिया में नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।