गोपालगंज: लक्षवार मंदिर में पूजा करते समय संदिग्ध हालत में सीतामढ़ी के संदीप की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के थावे थाना क्षेत्र के लक्षवार मंदिर में पूजा अर्चना करने आए एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।