गोपालगंज: शहर के अंबेडकर भवन में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कार्यक्रम आयोजित, डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद
शहर के अंबेडकर भवन सभागार में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया और इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल थे।