गोपालगंज: थावे टोल प्लाजा के पास उत्पाद विभाग ने ट्रक से 864 लीटर शराब बरामद की, दो तस्कर गिरफ्तार
थावे थाना क्षेत्र के थावे टोल प्लाजा के समीप उत्पाद विभाग ने वाहन जांच के दौरान एक ट्रक को जब्त कर लिया। इस दौरान ट्रक के अंदर तो खाना बना कर रखी गई 864 लीटर शराब को बरामद करने के साथ ही दो आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने दी।