इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुए आलू लदे मालवाहक टेम्पू लूटकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पकरा निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। इस्माईलपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।