कोरबा: कुसमुंडा में सड़क के गड्ढे ने लिया SECL कर्मी की जान, ट्रेलर से कुचलकर हुई मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश
Korba, Korba | May 9, 2026 कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढे एक SECL कर्मी की मौत का कारण बन गया। भुट्टा चौक पर हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में सड़कों की बदहाली को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बांकी मोगरा निवासी दुखीराम इमली छापर चौक से कुसमुंडा खदान की ओर दोपहिया वाहन से ड्यूटी पर जा रहे थे।