गायघाट: बेनीबाद में ताड़ के पेड़ से लटके मिले युवक का शव मामले में दर्ज हुई एफआईआर, कार्रवाई में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना के पास मुसहरी टोला के एक युवक की घर से 200 मीटर दूर तार के पेड़ से लटके हुए शव बरामद मामले में सोमवार दोपहर करीब दो बजे में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक गोलू कुमार के पिता महेशी मांझी ने अज्ञात के द्वारा पुत्र की हत्या कर ताड़ के पेड़ में लटका देने का आरोप लगाया है।