शामली: शामली जिले के बहावड़ी गांव के जंगलों में चोरों ने 18 नलकूपों को बनाया निशाना, किसानों में भारी नुकसान और आक्रोश
Shamli, Shamli | Jun 12, 2026 गुरूवार—शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी के जंगलों में किसानों के करीब 18 नलकूपों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। किसान नलकूपों से स्टार्टर, स्टेबलाइजर, केबिल, वायरिंग और अन्य महंगे कृषि उपकरण चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जानकारी मिलने पर किसानों में आक्रोश फैल गया। किसानों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।