घोड़ाडोंगरी: गर्भवती महिला को समय पर मदद नहीं मिलने से रास्ते में बच्चे का जन्म, नवजात की मौत, अस्पताल में ताला
मंगलवार रात 8 बजे। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां समय पर उपचार न मिलने के कारण एक नवजात की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, लौंडिया गांव की एक गर्भवती महिला को अचानक पेट में तेज दर्द उठा। परिजनों ने आशा कार्यकर्ता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिल सकी।