मिर्ज़ापुर: जनपद में खोए और गुम हुए कुल 234 स्मार्ट मोबाइल, कीमत लगभग ₹32 लाख, पुलिस ने मोबाइल स्वामियों को किया सुपुर्द
बताते चले कि गुम और खोए हुए 234 स्मार्ट मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर लिया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 32 लाख रुपए आकी गई है पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि काफी समय से लोगों के गुम और खोए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिया गया है इस बारामदी में लगी पुलिस टीम को ₹15000का पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कार दिया है।