कटनी नगर: कलेक्टर आशीष तिवारी ने दी जानकारी, 28,361 किसानों से अब तक 1,28,809 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई
रवि विपणन वर्ष 2026 - 27 में 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर प्रारंभ हुई गेहूं खरीदी में अब तक 28 हजार 361 किसानों से1लाख 28 हजार 809 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हुआ है।कुल 90 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। कटनी नगर और ग्रामीण क्षेत्र में 2471 किसानों से 11 हजार 985 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। कलेक्टर आशीष तिवारी ने आज गुरुवार सुबह 11 बजे जानकरी दी।