हरदोई: सिनेमा चौराहे स्थित आबिद पेट्रोल पंप की मशीन में लगी आग से मचा हड़कंप,कर्मचारियों ने फायर स्टूमेंट्स से बुझाई
Hardoi, Hardoi | Aug 21, 2024 बुधवार सुबह दस बजे सिनेमा चौराहा स्थित आबिद पेट्रोल पंप की एक मशीन में शॉर्ट सर्किट चलते आग लग गई जिससे वहां भगदड़ मच गई।पेट्रोल भरवाने आये लोग व पेट्रोल पंप कर्मचारी भाग खड़े हुए। इसी दौरान कुछ साहसी कर्मचारियों ने फायर इंस्ट्रूमेंट से आग बुझाई। सूचना पर दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पूरी तरह शांत हो चुकी थी।