खंडवा नगर: खंडवा में ड्राइवर को पीटा, ऑटो लेकर भागेः पुलिस ने FIR में बकाया लोन होना बताया, पीड़ित बोला- लूट का मामला
खंडवा के मोघट रोड थाना क्षेत्र में शनिवार रात 4 बदमाशों ने एक ऑटो चालक के साथ घर के बाहर मारपीट कर उसका ऑटो छीन लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने किस्त बकाया होने का झूठा बहाना बनाकर यह लूट की है और वाहन लौटाने के एवज में रुपयों की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 2 नामजद समेत 4 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।