बाह: गोपालपुरा गांव में लकड़ी से ढके कुएं में गिरी मासूम, मौत से मचा कोहराम
थाना जैतपुर क्षेत्र के गांव गोपालपुरा में गुरुवार शाम 4 बजे चार वर्षीय मासूम बच्ची की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार विट्टू पुत्री सौरभ तिवारी निवासी पीतेपुर सरइया, फिरोजाबाद अपनी ननिहाल आई हुई थी और घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान लकड़ियों से ढंका पुराना कुआं अचानक टूट गया, जिससे बच्ची करीब 80 फीट गहरे कुएं में जा गिर