हरदा: एमडी ड्रग के साथ तीन युवक गिरफ्तार, नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Harda, Harda | May 2, 2026 हरदा शहर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने एमडी ड्रग के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 11.07 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग सवा दो लाख रुपए बताई जा रही है।