अकबरपुर: मड़ौली गांव में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रुरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में एक बुजुर्ग ने छत के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक का नाम राजेन्द्र शर्मा उम्र 61 वर्ष है। प्राथमिक छानबीन में नशेबाजी व गृह कलह में घटना होने की बात सामने आई है।