बिलखी गांव में जमीन पर जबरन कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपति ने एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जमीन की नाप कराकर कब्जा दिलाने की मांग की है, ताकि विवाद का स्थायी समाधान हो सके।