मेरठ: कंकरखेड़ा के आर्मी एरिया में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच
Meerut, Meerut | Jun 22, 2026 मेरठ में एक युवक की लाश मिली है। लाश के ऊपर ही उसकी बाइक भी पड़ी मिली है। माना जा रहा है कि युवक की ईंट से पीटकर हत्या की गई। सोमवार सुबह आर्मी एरिया के मैदान में आते-जाते लोगों ने लाश पड़ी देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लाश की पहचान कराई। मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के कासमपुर के पास का है।