कोलारस: राई की पोर में मजदूरी को लेकर विवाद, युवक पर पत्थर से हमला, जान से मारने की धमकी
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में मजदूरी को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर पत्थर से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी संजू निवासी कोलारस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे वह राई की पोर क्षेत्र में मजदूरी के लिए लेबर लेने गया।