कर्वी: चित्रकूट मऊ के तिलौली गांव में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल, प्रयागराज रेफर
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के तिलौली गांव में देर रात गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मौके पर बुधवार सुबह7 बजे से पहुंचकर साक्ष्य जुटाने और ग्रामीणों से पूछताछ के साथ मामले की जांच में जुटी है।