नानपारा: नवाबगंज में निर्माण हुई नई सड़क के किनारे गहरे गड्ढे, दुर्घटनाओं का खतरा और राहगीरों की बढ़ी परेशानी
रामनगर सेमरा नवाबगंज निम्निहारा मार्ग पर बनी नई सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क के दोनों किनारों पर गहरे गड्ढे और खाई जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे संतुलन बिगड़ने पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति 'एक तरफ कुआं, दूसरी तरफ खाई' जैसी है। सड़क की चौड़ाई भी काफी कम है, जिससे समस्या बढ़ जाती।