दुधि: सेवकाडांड में हाइवा पुलिया के धंसने से घंटों बाधित रहा यातायात, पुलिस ने क्रेन की मदद से आवागमन बहाल कराया
सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव स्थित सेवकाडांड में गुरुवार को फ्लाई एश से लदा एक हाइवा क्षतिग्रस्त पुलिया में धंस गया। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।जानकारी के अनुसार, हाइवा राख बांध से फ्लाई एश लेकर जा रहा था। सेवकाडांड के पास क्षतिग्रस्त पुलिया पर निर्माण कार्य चल रहा है।