बिशुनपुरा: विशुनपुरा के लाल चौक पर बाबा साहेब डा अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग ने पकड़ा जोर
विशुनपुरा बाजार के लाल चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने बताया कि वे विगत दिनों अनुमंडल पदाधिकारी श्रीबंशीधर नगर को आवेदन देकर प्रशासन की देखरेख में ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रतिमा लगाने की मांग कर चुके हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि