हुज़ूर: बरखेड़ी के हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन, निकली भव्य शोभा यात्रा
Huzur, Bhopal | Apr 23, 2026 भोपाल के पातरा बरखेड़ी स्थित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों,गाजे-बाजे और धर्म ध्वजाओं के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया।