शाहबाद: कछियाथाना में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर में बच्चों की प्रतिभा निखर रही
Shahbad, Baran | May 27, 2026 जानकारी बुधवार सुबह 10 बजे मिली पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में पीएमश्री योजना के तहत ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि 20 मई से शुरू हुए 15 दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता, पेंटिंग-चित्रकला, इंडोर गेम, जल संरक्षण तथा गीत-संगीत जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया।